Rajasthan

राजस्थान : डूंगरपुर में 14 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई जान देने की वजह

जयपुर, 28 फरवरी 2025

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक 14 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगा ली, पुलिस ने कहा कि उसके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने एक व्यक्ति पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार घटना बुधवार रात की है और गुरुवार देर रात उसका शव कमरे में मिला। उन्होंने बताया कि उसके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने राजू पर बलात्कार करने और गर्भवती करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  झालावाड़ घोटाले में 7 डीलर फंसे, जाँच में सरकार को करोड़ों का नुकसान उजागर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link