Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : गंभीर चोट के कारण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

अंबिकापुर, 28 फरवरी 2025

सरगुजा जिले के देवगढ़ में महाशिवरात्रि मेले के दौरान हुई मारपीट की घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।

परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने बताया था कि उसके लीवर में गंभीर चोट आई है और ऑपरेशन करना आवश्यक होगा। लेकिन ऑपरेशन नहीं किया गया, जिसके कारण युवक की मौत हो गई।

घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते ऑपरेशन कर दिया जाता तो युवक की जान बच सकती थी।

ये भी पढ़ें:

इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की तहकीकात कर रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है, और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  मेरठ : गोदाम से डेढ़ लाख रुपयों संग सीसीटीवी कैमरा भी उड़ाया… तब तक हो चुका रिकॉर्ड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link