Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : टैंकर और मोपेड की जोरदार टक्कर, दुर्घटना में महिला समेत तीन की मौत

रायपुर, 1 मार्च 2025

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज रफ्तार दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे में डीजल टैंकर और मोपेड के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे दो युवकों और एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह दुर्घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र में हुई।

जानकारी के अनुसार, पेंड्रा से बसंतपुर रोड के बीच सरखोर गांव के पास शाम करीब 7:30 बजे डीजल टैंकर और एक मोपेड (टीवीएस एक्सेल) में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। मोपेड पर दो युवक और दो महिलाएं सवार थे। आमने-सामने की इस टक्कर में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में एक और महिला ने तोड़ा दम

ये भी पढ़ें:

हादसे के तुरंत बाद घायल दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पेंड्रा थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

ये भी पढ़ें  बीपीएससी Protest : भूख हड़ताल के बीच प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने लिया हिरासत में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link