Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : खेत में फसल की रखवाली कर रहे शख्स को हाथी ने कुचला, मौके पर मौत

रायगढ़, 9 नबंवर 2024

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक हाथी ने अपने खेत में फसल की रखवाली करने वाले व्यक्ति की जान ले जी। जानकारी के मुताबिक धर्मजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के जमरगी डी बीट के जंगली हाथी ने फसल की रखवाली कर रहे ग्रामीण को कुलच दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना में रामपुर निवासी रमलू तिर्की अपने साथियों के साथ फसल रखवानी कर रहा था, इसी दौरान हाथी अचानक से खेत में आ गया हाथी से आमना-सामना हो जाने के बाद हाथी ने उसे कुचलकर मारा डाला वहीं उसके साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाकर गांव पहुंचकर गांव वालों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें इससे पहले 28 अक्टूबर की रात भी बस्ती के करीब पहुंचे हाथी को भगाते समय एक ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला था।

ये भी पढ़ें  बरेली: कामकाजी बच्चों को मिली नई राह...500 बच्चे शिक्षा से जुड़े, आर्थिक सहारा मिला

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link