Bihar

बिहार : प्रदेश में “डेंगू” का प्रकोप, 50 डेंगू मरीज मिले, एक संक्रमित की मौत

बिहार, 9 नबंवर 2024

देश में त्यौहार के खत्म होते साथ ही बीमारियों का दौर जैसे अचानक चल पड़ा है। जहां पटना में 33 वहीं पूरे राज्यभर में गुरुवार को डेंगू के 50 मरीज मिले। प्रदेश में अब डेंगू मरीजों की संख्या 8123 हो गयी है। बता दे कि बांका, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, गया, किशनगंज, नवादा, पूर्णिया, सारण, सीतामढ़ी, सीवान और वैशाली जिले में डेंगू के मरीज मिले हैं शेष जिलों में डेंगू मरीज नहीं मिले। सीवान के सिसवन प्रखंड के चैनपुर बाजार के एक युवक की प्लेटलेट्स कम होने की वजह से मौत हो गई युवक का इलाज सीवान के निजी अस्पताल में चल रहा था। युवक की डेंगू से मौत होने की आशंका जाहिर की गई है। मुंगेर में पिछले दो माह से डेंगू के संभावित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है जिसके कारण सदर अस्पताल में बने 10 बेड के डेंगू वार्ड में प्रतिदिन नये मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को अस्पताल के डेंगू वार्ड में पांच नये संभावित मरीजों को भर्ती किया गया जबकि वार्ड में अबतक कुल सात मरीजों का इलाज चल रहा है।भागलपुर के मायागंज अस्पताल में जांच के दौरान दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई इनमें से एक बरारी इलाके की 18 वर्षीय युवती व 31 वर्षीय मरीज मानिकपुर तारापुर मुंगेर की रहने वाली है। अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल के डेंगू वार्ड में शुक्रवार शाम तक चार डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा था इधर, डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टरों ने बताया कि जैसे-जैसे तापमान कम होगा, डेंगू मरीजों की संख्या और घटेगी।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button