Uttar Pradesh
दुस्साहस : चौकी से चंद कदम पर पीआरडी जवान की हत्या

हरेंद्र दुबे
कुशीनगर, 10 नवंबर 2024:
यूपी के कुशीनगर जनपद में शनिवार रात हुई एक सनसनीखेज वारदात में पीआरडी के एक जवान की ड्यूटी के दौरान धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। यह घटना छितौनी कस्बे में चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई।

मृत जवान की पहचान रमाकांत तिवारी के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक रमाकांत की शुक्रवार देर रात हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी कस्बे में चौकी के नजदीक ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में चेहरे के शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आने से रमाकांत की मौत हो गई।
एक खाकी वर्दीधारी जवान की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। हमलावरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।






