Uttar Pradesh

काशी में कल होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक… आज पहुंचेंगे गृहमंत्री शाह व 4 प्रदेशों के सीएम

वाराणसी, 23 जून 2025:

यूपी की शिवनगरी काशी में मंगलवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व योगी के साथ उत्तराखंड,छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के सीएम सोमवार को ही काशी पहुंच जाएंगे। सभी सीएम एयरपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे।

बैठक में शामिल होंगे यूपी, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के सीएम

बता दें कि वाराणसी में 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 24 जून मंगलवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक ताज होटल में होगी। यह बैठक काशी में पहली दफा हो रही है। इसमें चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश सहित देश की सुरक्षा और विकास, समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार की शाम करीब छह बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां केंद्रीय गृहमंत्री का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे।

ये भी पढ़ें:

सोमवार की शाम मंदिरों में करेंगे दर्शन पूजन

यहां से गृह मंत्री सड़क मार्ग से बाबा कालभैरव के मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। उनके साथ चारों राज्यों के सीएम भी काशी के कोतवाल काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अतिथियों के लिए रात्रिभोज की व्यवस्था की है। इसके अलावा बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव, गृह मंत्रालय के साथ ही नीति आयोग और अंतर राज्य परिषद के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें  योगी सरकार के 8 साल : अयोध्या में विकास की नई उड़ान, दर्शननगर आरओबी पर जल्द दौड़ेंगे वाहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button