Uttar Pradesh

UP में 8 IPS अधिकारियों का तबादला, कानपुर देहात, शामली और श्रावस्ती के SP बदले गए

लखनऊ, 31 अगस्त 2025:

यूपी में रविवार को आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इस फेरबदल में कानपुर देहात, शामली और श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को हटा दिया गया है।

शामली के पुलिस अधीक्षक ​राम सेवक गौतम को वहां से हटाकर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। ​कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र को हटाकर पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू बनाया गया है। ​श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक घनश्याम को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान के पद पर भेजा गया है।

​ 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ की सेनानायक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को कानपुर देहात का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। ​पुलिस अधीक्षक, एसएसएफ, लखनऊ के पद पर तैनात राहुल भाटी को श्रावस्ती का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:

​अन्य तबादले और पदोन्नति

​पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर में तैनात पुलिस उपायुक्त लाखन सिंह यादव को सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ भेजा गया है। ​अपर पुलिस अधीक्षक, बागपत के पद पर तैनात नरेंद्र प्रताप सिंह को पदोन्नति के बाद शामली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। ​पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को भी पदोन्नति देकर गौतमबुद्धनगर में ही पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

ये भी पढ़ें  UP-सिंगापुर साझेदारी को नई रफ्तार: निवेश, स्किलिंग व इंफ्रास्ट्रक्चर पर गहरा हुआ सहयोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link