Uttar Pradesh

इन एक्सप्रेसवे पर काबू में रखिए रफ्तार… 15 दिसंबर से होगी कार्रवाई

लखनऊ, 2 दिसंबर 2024:

यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर गाड़ी दौड़ाने वालों के लिए ये खबर महत्वपूर्ण है। खबर ये है कि इन एक्सप्रेसवे 15 दिसंबर से 80 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार पकड़ी तो जेब हल्की करनी पड़ेगी।

दरअसल, कोहरे के मद्देनजर एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा घटा दी गई है। इन दोनों एक्सप्रेसवे पर कार, जीप जैसे हल्के वाहन अधिकतम 80 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलेंगे। भारी वाहनों की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रति घंटा तय की गई है। यह व्यवस्था 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी। इस अवधि में स्पीड लिमिट का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान होगा। वाहन मालिक को भारी जुर्माना चुकाना पड़ेगा।

कोहरे के चलती बनाई गई व्यवस्था

ये भी पढ़ें:

यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर रफ्तार अधिक होने की वजह से अक्सर हादसे हो रहे हैं। सर्दी के बढ़ने के साथ कोहरा गिरने लगा है। इसके चलते विजिबिलिटी कम हो गई। इन हालात में हादसों की आशंका बढ़ जाती है। इसके मद्देनजर प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम स्पीड लिमिट को कम किया है।

Advertisement

पहली बार 2 हजार का जुर्माना, फिर लगेगा 4 हजार

यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट तय करने के साथ ही व्यवस्था की गई है कि नियम तोड़ने पर 2000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। वाहन चालक दोबारा नियम तोड़ता है तो जुर्माना राशि 4000 रुपये वसूल की जाएगी। स्पीड चेक करने के लिए कैमरे लगे हैं।

पेट्रोलिंग वाहनों की बढ़ाई गई संख्या

अधिकारियों के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और वाहन चालकों की सुविधा के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। पेट्रोलिंग वाहनों की संख्या बढ़ा कर 15 कर दी गई है। आपातकालीन सेवा के लिए 6 एम्बुलेंस और 6 क्रेन के साथ 6 दमकल गाड़ियों की तैनाती की जा रही है। एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाने का अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  वाराणसी: नए साल पर काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link