Uttar Pradesh

मेरठ के फलावदा में चुनावी रंजिश ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, फायरिंग में पांच लोग घायल

अनमोल शर्मा

मेरठ, 18 मई 2025:

यूपी के मेरठ के फलावदा गांव में चुनावी रंजिश ने शनिवार देर शाम खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक ही समुदाय के दो पक्षों असलम और सद्दाम गुट के बीच लाठी-डंडों चले और पथराव किया गया। इस दौरान फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए।

आरोप है कि प्रधान असलम अपने हथियारबंद समर्थकों के साथ सद्दाम के घर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला और फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें:

इस गोलीबारी में सलमान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सद्दाम, बिलाल, वारिस और पड़ोस की एक महिला को भी गोली लगी। घटना के बाद असलम पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। सलमान की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एसपी देहात राकेश मिश्रा के मुताबिक पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया है। फिलहाल गांव में पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें  इस्तीफा, यू-टर्न और अब छुट्टी! जीएसटी डिप्टी कमिश्नर मामले में आया ये नया मोड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link