Punjab

पंजाब : नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 510 स्थानों पर छापे, 43 तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 3 मार्च 2025

नशा विरोधी अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 510 स्थानों पर छापे मारे गए और 43 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। नशे के खिलाफ यह ताजा कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए तीन महीने की समयसीमा तय करने के दो दिन बाद की गई है।

अभियान के दो दिनों में, राज्य भर में 333 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है और 27 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इन तस्करों से 776 ग्राम हेरोइन, 14 किलो अफीम, 38 किलो पोस्त की भूसी, 2,615 नशीली गोलियां और 4.60 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।राज्य सरकार ने नशीले पदार्थों की समस्या के खिलाफ कार्रवाई की निगरानी के लिए पांच सदस्यीय कैबिनेट उपसमिति का भी गठन किया है। विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने बताया कि 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 300 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में छापेमारी की और दिनभर चले अभियान के दौरान 619 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  इस सेवा पर सवाल... एंबुलेंस के लिए 3 घंटे में 25 बार कॉल, तड़पते घायल को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link