Uttar Pradesh

गन्ना खरीदकर फरार हुए प्लांट संचालक, 200 किसानों के एक करोड़ रुपए हड़पे

फतेहपुर,11 मार्च 2025

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुड़ बनाने के लिए गन्ना खरीदने वाले नौ प्लांट संचालक किसानों के पैसे लिए बिना फरार हो गए। इस धोखाधड़ी में 200 से अधिक किसानों को करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, चांदपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में उत्तराखंड और मुजफ्फरनगर से आए 28 प्लांट संचालकों ने गन्ना क्रेशर प्लांट लगाए थे। ये लोग किसानों से गन्ना खरीदकर गुड़ बनाते और अन्य जिलों में बेचते थे। आमतौर पर वे किसानों को भुगतान किस्तों में करते थे, लेकिन इस बार नौ संचालक गन्ना खरीदने के बाद बिना पैसा दिए ही लापता हो गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी है। इस धोखाधड़ी से प्रभावित किसानों में आक्रोश है, और वे जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें  बस दिक्कत पूछी, पर्चा न दवा…यहां ऐसे हो रहा डिवाइन ट्रीटमेंट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link