CrimeUttar Pradesh
उत्तरप्रदेश : मुजफ्फरनगर में महिला से रेप और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 13 मार्च 2025
व्यक्ति को बुधवार को एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर उसे अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सर्कल ऑफिसर (सीओ) रामाशीष यादव ने कहा कि माजिद को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर भारतीय न्याय संहिता और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए।
सीओ ने कहा, “गिरफ्तारी तब हुई जब एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि माजिद ने अंश चौधरी नाम से शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया।” उन्होंने कहा, “उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। महिला ने कहा कि जब वह सोशल मीडिया पर माजिद से मिली तो उसने अपना नाम अंश चौधरी बताया।”






