CrimeMadhya Pradesh

मध्यप्रदेश : होली के दौरान तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर विवाद में 64 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार

मैहर, 16 मार्च 2025

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में स्कूल परीक्षाओं के दौरान होली के दौरान तेज आवाज में संगीत बजाने पर आपत्ति जताने पर 64 वर्षीय एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में  बताया कि यह घटना शुक्रवार रात रामनगर थाना क्षेत्र के मनकीसर गांव में घटी। उन्होंने बताया, “दीपू केवट होली मनाने के लिए डीजे (ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए प्रचलित शब्द) पर तेज आवाज में संगीत बजा रहा था। उसके पड़ोसी शंकर केवट ने उससे कहा कि वह आवाज कम करे, क्योंकि उसके बच्चे परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसके जवाब में दीपू और उसके पांच रिश्तेदारों ने शंकर और उसके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें उसके पिता मुन्ना केवट भी शामिल थे।”

पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमले में मुन्ना केवट जमीन पर गिर पड़ा और उसे पास के अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। दीपू और उसके पांच रिश्तेदारों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।” 

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  नाबालिग पौत्र मोबाइल पर खेल रहा था गेम... रिटायर्ड पुलिसकर्मी के खाते से निकले लाखों

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link