NationalUttar Pradesh

लखनऊ : गोमती नदी पर बनेगा एक और पुल, पांच लाख आबादी का आवागमन होगा आसान

लखनऊ, 20 मार्च 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी पर एक और पुल बनेगा। इसे बनाने की राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह पुल गऊघाट के पास मेहंदीघाट पर बनेगा। इसे बनाने पर करीब 54 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

एक दर्जन नवविकसित इलाकों की दूरी होगी कम

इस पुल के बनने से गऊघाट से फैजुल्लागंज और दाउदनगर सहित एक दर्जन नवविकसित इलाकों की दूरी लगभग 10 किमी तक कम हो जाएगी। इससे करीब पांच लाख की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इन क्षेत्रों के लोगों को खदरा के नए पक्का पुल से आने-जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ें:

आईआईएम रोड ग्रीन कॉरिडोर से जुड़ेगा पुल मार्ग

पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सेतु निगम करेगा। निगम के अधिकारियों के अनुसार यह पुल मेहंदीघाट के उस स्थान पर बनाया जाएगा, जहां फिलहाल लोग गोमती नदी को पार करने के लिए पीपा पुल का उपयोग कर रहे हैं। यह पुल दो लेन का होगा और इसकी लंबाई 350 मीटर होगी। पुल का सीधा संपर्क आईआईएम रोड ग्रीन कॉरिडोर से भी रहेगा, जिससे यातायात की सुगमता बढ़ेगी।

तीन-चार महीने में शुरू होगा निर्माण

अधिकारियों ने बताया कि तीन से चार महीने के भीतर पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस पुल के बन जाने से क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें  रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आईं ननद-भौजाई, बाजार जाते हुए हादसा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link