Uttar Pradesh

कृषि मंत्री शाही बोले…संवैधानिक दायरे में पास हुआ वक्फ संशोधन विधेयक, मुस्लिम भी खुश

देवरिया, 4 अप्रैल 2025:

यूपी सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अपने गृह जनपद देवरिया में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड पर जो कानून बना है, वह संवैधानिक दायरे में पास हुआ है और इससे मुस्लिम वर्ग के लोग भी खुश हैं। 

गृह जनपद देवरिया में मीडिया से रूबरू हुए मंत्री

कृषि मंत्री शाही शुक्रवार को गृह जनपद देवरिया पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ लोग गलत प्रकार से लोगों की जमीनों पर काबिज दाखिल थे और उसका उपयोग व्यक्तिगत उपयोग के तौर पर करते थे। उन्होंने कहा कि इस नाते भारत सरकार को कानून बनाना पड़ा कि वक्फ की जमीनों का कोई दुरूपयोग न कर सके और कोई भी व्यक्ति वक्फ के नाम पर कब्जा न कर सके। 

ये भी पढ़ें:

सरकार में निहित हो जाएगी उसकी अपनी संपत्ति

Advertisement

उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड पर कानून बनने का स्वागत मुस्लिम भाई भी कर रहे हैं और स्वीकार कर रहे हैं कि इसके पहले वक्फ की जमीनों का दुरूपयोग होता था। अखिलेश यादव के इस बयान पर कि इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे के सवाल पर कहा कि जो सरकार की सम्पत्ति है वह सरकार में निहित हो जायेंगी। 
 

ये भी पढ़ें  गोरखपुर को सीएम देंगे 613 करोड़ की सौगात... आसान होगी रोजमर्रा की जिंदगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link