Bihar

रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आईं ननद-भौजाई, बाजार जाते हुए हादसा।

मुजफ्फरपुर,22 नवंबर 2024

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर ढोली और दुबहा स्टेशन के बीच मझौलिया रेलवे गुमटी के पास ट्रेन की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई। ननद-भौजाई, समिता देवी और सविता देवी, बाजार जाते वक्त रेल लाइन पार कर रही थीं, जब तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए, और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मृतकों की पहचान हुई।परिजनों ने बताया कि वीडियो देखने के बाद ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में रेल लाइन पार करने को लेकर चर्चा तेज हो गई।

ये भी पढ़ें  बिहार : नये साल में मिल सकती है मेट्रो की सौगात, 15 अगस्त से हो सकती है शुरू पटना मेट्रो रेल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link