Bihar

जहरीली शराब कांड पर कांग्रेस की रणनीति तय, 2025 में नीतीश सरकार कैसे करेगी बचाव

सिवान,21 अक्टूबर 2024

भगवानपुर हाट और आसपास के इलाकों में जहरीली शराब पीने से अब तक 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि अलग–अलग अस्पतालों में कई लोग इलाजरत हैं। इस घटना ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी की पोल खोलकर रख दी है।

शराबकांड के बाद पूरे इलाके में मातम

वहीं घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में मातम पसरा है। मरने वालों में ज्यादातर मेहनत–मजदूरी कर जीवन यापन वाले पिछड़ी और महादलित समुदाय के लोग हैं। रोज कमाना और खाने भर ही इनकी थाती है। लेकिन एक झटके में इनका परिवार बिखर गया। किसी ने पति खोया तो किसी के सिर से पिता का साया उठ गया है।

ये भी पढ़ें:

घर के कमाऊ सदस्य के ख़त्म हो जाने से परिवार पर आर्थिक संकट मंडराने लगे हैं। कौड़िया और माघर के मृतक के परिजनों का कहना है कि चाहे जैसा भी था। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का देखभाल तो करता था। किसी के समाने हाथ पसारने की जरूरत तो नहीं पड़ती थी न, लेकिन अब उसका और बच्चों का गुजारा कैसे होगा। जहरीली शराब ने जीवन भर न भूलने वाला जख्म दे दिया।

Advertisement

शराबकांड पर कांग्रेस आक्रामक

सरकार चाहे जितनी भी दावे कर ले पर यह सच है कि बिहार में शहर से लेकर गांवों तक देशी और अंग्रेजी शराब की होम डिलीवरी चल रही है। विपक्ष शराबबंदी को पूरी तरह फेल बता रहा है।

दरअसल, अगले साल बिहार में विधानसभा का चुनाव है। ऐसे में विपक्ष इस घटना को राजनीतिक रंग देने में जुट गया है। महाराजगंज से कांग्रेस के विधायक विजय शंकर दूबे ने कहा कि वे इस मामले को सदन में उठाएंगे। यहां जिस तरह शराब की होम डिलिवरी चल रही है बिना प्रशासन की मिलीभगत यह संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार की नाकामी है जिसका खामियाजा गरीबों और पिछड़ों को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल भगवानपुर हाट प्रखंड के जिन गांवों में लोगों की मौत हुई है वह महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां से कांग्रेस के विधायक है। ऐसे में कांग्रेस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

राहुल गांधी को सौंपी जायेगी मामले की रिपोर्ट: सुशील पासी

बिहार में जहरीली शराब कांड के बाद प्रदेश कांग्रेस की टीम इसका रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जिसे राहुल गांधी को सौंपा जायेगा। बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी ने घटना स्थल पर जाकर लोगों से बातचीत की। उन्होंने कौड़िया, माघर और आसपास के गांवों का दौरा किया।

इसके बाद प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ नाम की शराबबंदी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के सहयोग से यहां शराब का धंधा चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंपी जाएगी। इस दौरान महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दूबे, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. विधुशेखर पांडेय, डॉ. के एहतेशाम, प्रद्युम्न राय और शिवधारी दूबे भी रहे।

ये भी पढ़ें  शंखनाद के साथ डिप्टी CM के आवास पर प्रदर्शन, पाठक ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन, थमा विवाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link