CrimeUttar Pradesh

सहारनपुर : भाजपा नेता ने बरसाईं गोलियां… तीन बच्चों की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

सहारनपुर, 22 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र के सांगाखेड़ा गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी नेहा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लाइसेंसी पिस्टल से घर में अंजाम दी वारदात

योगेश रोहिला ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी नेहा (32), बेटे शिवांश (4), देवांश (7) और बेटी श्रद्धा (8) को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल चारों को अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान तीनों बच्चों ने दम तोड़ दिया, जबकि नेहा की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:

आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

Advertisement

घटना के बाद ग्रामीणों ने भाजपा नेता को पकड़कर उसकी पिटाई की और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि योगेश रोहिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक स्थिति के चलते उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस कर रही आरोपी नेता से पूछताछ

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

ये भी पढ़ें  भारत-कनाडा के संबंधों में सुधार के संकेत, दिनेश के पटनायक हो सकते हैं कनाडा में भारत के अगले उच्चायुक्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link