TravelUttar Pradesh

महाकुंभ से राजस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की कार में ट्रक ने मारी ठोकर, दम्पति समेत तीन की मौत

इटावा,17 फरवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले से गुजरे कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सोमवार की सुबह महाकुंभ से लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की हादसे में मौत हो गई। इनकी कार में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो अन्य घायल भी हुए हैं।

कानपुर-आगरा हाईवे पर सुबह हुआ हादसा

राजस्थान के भरतपुर जिले के उतारदा निवासी बच्चू सिंह पत्नी कमलेश और परिवार के मोहन,राजकुमारी व लीला देवी के साथ प्रयागराज गए थे। महाकुंभ में संगम स्नान के बाद सभी लोग कार से घर वापस लौट रहे थे। सोमवार की सुबह उनकी कार इटावा के जसवंत नगर थाना क्षेत्र में पदमपुरा गांव के पास पहुंची तभी पीछे से एक ट्रक ने ठोकर मार दी।

ये भी पढ़ें:

इस हादसे में बच्चू सिंह उनकी पत्नी कमलेश और परिवार की लीला देवी की मौत हो गई। पुलिस ने कार चला रहे घायल मोहन व राजकुमारी को अस्पताल में भर्ती कराया है। हाईवे से क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link