Uttar Pradesh

प्रयागराज : गर्लफ्रेंड से नाराज युवक ने दहशत फैलाने के लिए की थी बमबाजी, दो साथी भी गिरफ्तार

अमित मिश्र

प्रयागराज, 23 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कटरा इलाके में कचहरी रोड पर दो दिन पहले हुई बमबाजी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अशोक साहू के घर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने देसी बम फेंके थे। इन धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसीपी राजीव यादव के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से बाइक का नंबर ट्रेस कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों की पहचान हो गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:

पूछताछ में पता चला कि बमबाजी की यह घटना किसी व्यक्तिगत दुश्मनी का परिणाम नहीं थी। मुख्य आरोपी अदनान की गर्लफ्रेंड इसी इलाके में रहती थी। उसने मोहल्ले वालों के विरोध के कारण अदनान से बात करना बंद कर दिया था। नाराज अदनान ने शराब के नशे में अपने दोस्तों के साथ मिलकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। अशोक साहू का इससे कोई संबंध नहीं था, लेकिन उनका घर निशाना बन गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। क्षेत्र में अब शांति है, लेकिन घटना ने स्थानीय निवासियों को झकझोर कर रख दिया है।

ये भी पढ़ें  अलीगढ़ : पंचायत सचिव की आईडी हैक कर बना डाले 10 राज्यों के 597 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link