Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : जलशक्ति मंत्री ने किया शारदा नदी चैनलाइजेशन कार्य का शुभारंभ

लखीमपुर खीरी, 3 मार्च 2025:

यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी के पलिया में शारदा नदी चैनलाइजेशन कार्य का भूमि पूजन किया। इसके तहत 22.23 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ नियंत्रण परियोजनाएं शुरू की गईं।

कार्यक्रम के दौरान 68 विभागीय योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। मंत्री ने शारदा नदी के रेल पुल के पास आयोजित कार्यक्रम में अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम में चैनलाइजेशन कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा, गोला विधायक अमन गिरि, पलिया विधायक रोमी साहनी, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी सहित लखनऊ मंडल की कमिश्नर रोशन जैकब, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा और बाढ़ खंड के कई अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  पूर्व सांसद अंजू बाला का बुलडोजर डांस वीडियो वायरल, राजनीतिक हलकों में हलचल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link