Lucknow CityUttar Pradesh

UP Transfers : अब 10 सीनियर IAS अफसर इधर से उधर, ऊर्जा, स्वास्थ्य समेत कई बड़े विभागों में उलटफेर

सबसे बड़ा बदलाव ऊर्जा और स्वास्थ्य महकमे में, आशीष गोयल श्रम और अमित घोष को उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी, दो दिनों में PCS, PPS और IPS अफसरों के बाद वरिष्ठ IAS अधिकारी स्तर पर भी बड़ा प्रशासनिक बदलाव

लखनऊ, 21 सितंबर 2026:

यूपी में चल रही तबादला एक्सप्रेस शासन के शीर्ष स्तर तक पहुंच गई है। PCS, PPS और IPS अधिकारियों के बाद अब 10 सीनियर IAS अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया गया है। इनमें तीन अपर मुख्य सचिव और सात प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। ऊर्जा, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, कृषि, पंचायती राज और खाद्य-रसद जैसे अहम विभागों में जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सबसे बड़ा बदलाव ऊर्जा विभाग में हुआ है। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा डॉ. आशीष कुमार गोयल को इस विभाग से हटाकर अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है। उनके पास यूपीपीसीएल, यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन, राज्य विद्युत उत्पादन निगम और यूपीएसएलडीसी के अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी थी। अब ऊर्जा विभाग और इन बिजली निगमों की कमान प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद को दी गई है।ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को लेकर शिकायतों के बीच गोयल के तबादले को लेकर चर्चा है। हालांकि तबादला आदेश में कारण नहीं बताया गया है।
up-ias-transfer-list-lucknow-ashish-goyal-energy-department2

स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा से हटाकर अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। इसी साल दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले घोष की जगह प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। मेडिकल कॉलेजों से जुड़े विवादों के बीच यह बदलाव भी खासा अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा अमृत अभिजात को पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य के साथ परिवहन का अतिरिक्त प्रभार मिला है। महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को उच्च शिक्षा से वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन भेजा गया है। अनिल कुमार को पंचायती राज से खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले का प्रमुख सचिव और आयुक्त खाद्य एवं रसद बनाया गया है।
up-ias-transfer-list-lucknow-ashish-goyal-energy-department3

डॉ. एमकेएस सुंदरम को कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन तथा कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन की जिम्मेदारी मिली है। रविंद्र को पंचायती राज, जबकि अमित गुप्ता को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के साथ प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस फेरबदल से शासन के कई महत्वपूर्ण विभागों में नई टीम और नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज को गति देने की कवायद साफ दिखाई देती है।

ये भी पढ़ें  दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर विवाद : आत्मदाह करने पुलिस भर्ती बोर्ड दफ्तर जा पहुंचा भगवाधारी युवक

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link