TravelUttar Pradesh

मिर्जापुर: तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, मालिक गंभीर रूप से घायल

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर,4 अप्रैल 2025:

जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चितांग चौराहे के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर अमरेश (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी मालिक (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मजदूर मड़वा नेवादा गांव के निवासी हैं और मिर्जापुर से ढलाई का काम कर बाइक से लौट रहे थे। तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। अमरेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं मालिक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अमरेश अपने पीछे पत्नी और पांच बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस डीसीएम चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें  आगरा नगर निगम: टाइपिंग परीक्षा में फेल बाबू, फिर भी कर रहे उच्च पद पर काम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link