Lucknow CityUttar Pradesh

योगी के बयान से गरमाई सियासत, अजय राय की खुली चुनौती- सबूत दो, इस्तीफा ले लो, कांग्रेस में कई नेताओं की एंट्री

प्रदेश मुख्यालय में राजेंद्र पाल गौतम ने साधा निशाना, बोले- निषाद समाज की परंपरा का अपमान बर्दाश्त नहीं, अजय राय ने सीएम को सबूत सार्वजनिक करने की दी चुनौती, कहा- सच नहीं तो इस्तीफा देकर मठ वापस जाएं

लखनऊ, 24 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस सियासी आरोप-प्रत्यारोप का मंच बन गई। यूपी कांग्रेस प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। मामला अयोध्या में निषाद समाज की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी और उनके खान-पान को लेकर उठे विवाद से जुड़ा रहा।
yogi-statement-politics-ajay-rai-challenge-evidence-resignation-congress (2)

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि अजय राय अयोध्या में निषाद समाज की ऐतिहासिक परंपराओं और सम्मान से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनके मुताबिक निषाद समाज की जीवनशैली में मछली पकड़ना, पालना और बेचना सदियों से शामिल रहा है। ऐसे में इस पर राजनीति करना पूरे समाज की परंपराओं का अपमान है।

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए पार्टी के प्रमुख नेताओं की मांसाहार करते हुए तस्वीरें भी सार्वजनिक कीं। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद इस तरह के खान-पान से जुड़े हैं उन्हें दूसरों के भोजन पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे विवाद खड़े कर रही है।

ये भी पढ़ें:

राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी गौतम ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रगान और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान किया है। भाजपा को देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांटने के बजाय जनता के वास्तविक मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान सीपी राय, प्रियंका गुप्ता, अंशु अवस्थी, डॉ. उमाशंकर पांडेय, सचिन रावत, पूर्व विधायक इंदल रावत समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

अजय राय बोले- निषाद समाज को भाजपा सरकार कर रही अपमानित

विवाद पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मछली पकड़ना, पालना और बेचना निषाद समाज की जीवनशैली और संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जिस निषाद समाज ने भगवान श्रीराम को नाव से पार कराया उसी समाज को आज भाजपा सरकार अपमानित कर रही है।

अजय राय ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई तस्वीर या प्रमाण है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। वे तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से सबूत नहीं होने की स्थिति में इस्तीफा देने और ‘मठ वापस जाने’ की बात कही।

इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

इस बीच कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम भी हुआ। सीतापुर से सांसद राकेश राठौर के नेतृत्व में पूर्व एमएलसी एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष अवध कुमार सिंह ‘बागी’, अजय प्रताप नागर, अरविंद राठौर, डॉ. राज कुलश्रेष्ठ, डॉ. विनीत मिश्र, हरीश भारती, जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी समेत कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ें  आवास का सपना दिखाकर करते थे ठगी...दो आरोपी दबोचे, पुलिस लिखी स्कॉर्पियो बरामद

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button