Uttar Pradesh

पीएम मोदी कल परखेंगे महाकुंभ की तैयारियां, देंगे सौगात…आज सीएम योगी ने लिया जायजा

प्रयागराज, 12 दिसंबर 2024:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचेंगे। पीएम महाकुंभ की तैयारियों को परखने के साथ कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ गंगा पूजन करेंगे। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे और पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद थे।

निषादराज क्रूज पर सवार होकर पहुंचेंगे संगम के वीआईपी घाट

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी प्रयागराज में लगभग साढ़े तीन घंटे रुकेंगे। पीएम सुबह 11:30 बजे हवाई जहाज से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से अरैल में उतरेंगे और फिर निषादराज क्रूज पर सवार होकर दोपहर 12 बजे संगम के वीआईपी घाट पर पहुंचेंगे। पीएम संगम किनारे अक्षय वट और समुद्र कूप का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद बड़े हनुमान जी मंदिर में पूजन करने के साथ संगम में पूजा अर्चना कर महाकुंभ के सकुशल संपन्न होने की कामना करेंगे।

ये भी पढ़ें:

संगम पर करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण

पीएम मोदी दोपहर 1:15 बजे से संगम पर जनसभा को संबोधित करने के साथ महाकुंभ की हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। दोपहर बाद 2:35 बजे निषादराज क्रूज से अरैल लौटकर हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट और फिर 2:50 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रयागराज में पीएम के कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी, उनकी कैबिनेट के कई और अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें  ताबड़तोड़ हमले कर सियार ने गांवों में फैलाई दहशत, वन विभाग काम्बिंग में जुटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button