Barabanki City

लापता भाजपा नेता का शव मिला, पत्नी की मौत के बाद अकेले संभाल रहे थे परिवार

दो दिन पहले घर से निकले थे भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष इंद्र प्रसाद वर्मा, गांव के बाहर तालाब में मिला शव, ग्रामीणों ने पानी में उतराता देखा, मौत की वजह बनी पहेली, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बाराबंकी, 24 अगस्त 2026:

यूपी के बाराबंकी जिले के बदोसरांय क्षेत्र में दो दिन से लापता भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष इंद्र प्रसाद वर्मा का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर एक तालाब में मिला। राजापुर गांव निवासी 50 वर्षीय इंद्र प्रसाद के लापता होने के बाद परिजन अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहे थे। सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देखा तो इसकी सूचना गांव में दी।

ग्रामीणों की भीड़ जुटी फिर परिजनों ने की पहचान

बदोसरांय क्षेत्र के राजापुर गांव में सोमवार को तालाब के पास लोगों की भीड़ जुटने के बाद इंद्र प्रसाद के परिजन भी वहां पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान इंद्र प्रसाद वर्मा के रूप में की। सूचना मिलने पर बदोसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया, घटनास्थल की जांच की फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें:

दो दिन पहले घर से निकले फिर नहीं लौटे

परिजनों के मुताबिक इंद्र प्रसाद दो दिन पहले घर से निकले थे, इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिवार के लोग रिश्तेदारों, परिचितों के यहां उनकी तलाश करते रहे। आसपास के संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस मामले में परिवार की तरफ से पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

पत्नी की पहले हो चुकी है मौत

इंद्र प्रसाद की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनके दो बेटे व एक विवाहित बेटी हैं। पत्नी की मौत के बाद इंद्र प्रसाद ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके अचानक लापता होने के बाद परिजन उन्हें तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह तालाब में शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।

मौत की वजह अभी साफ नहीं

बदोसराय कोतवाली प्रभारी राम अवतार सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। पुलिस इंद्र प्रसाद के घर से निकलने के बाद की गतिविधियों से लेकर तालाब में शव मिलने तक की परिस्थितियों की जांच कर रही है। हादसा, आत्महत्या या किसी दूसरे कारण से मौत हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें  रिलायंस बायोगैस प्लांट प्रकरण: मुकेश अंबानी को कोर्ट का नोटिस...16 जनवरी को होगी सुनवाई

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button