Barabanki City

कोर्ट ने हत्या में दोषी करार दिया….सजा सुनाने से पहले पुलिस को चकमा देकर भागा हत्यारा

हत्या के मामले में जमानत पर चल रहा था आरोपी सूरज, पेशी पर आया था कोर्ट, सुनवाई पूरी कर कोर्ट ने हत्या में दोषी करार दिया, सोमवार को सुनाई जानी थी सजा, हिरासत में जेल जाते समय कोर्ट परिसर से भागा

बाराबंकी, 7 फरवरी 2026:

बाराबंकी में शनिवार को पेशी पर आए आरोपी को कोर्ट ने हत्या के मामले में दोषी करार दिया। नौ फरवरी को सजा सुनाना था। दोषसिद्ध होते ही पुलिस उसको हिरासत में लेकर कोर्ट जाने लगी तभी वो चकमा देकर फरार हो गया। घटना से कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस के आला अफसर पहुंच गए। कचहरी छावनी में बदल गई। रास्ते व फुटेज देखे गए लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल एसपी ने तलाश को टीमें गठित कर दीं हैं।

बताया गया कि सुबेहा थाना क्षेत्र में रहने वाले सूरज को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी सूरज इस समय जमानत पर चल रहा था। शनिवार को सूरज पेशी पर कोर्ट आया। यहां उसे जोरदार झटका तब लगा जब कोर्ट ने उसे हत्या के आरोप में दोषसिद्ध घोषित कर दिया। बताया गया कि नौ फरवरी सोमवार को एडीजे राकेश कुमार की कोर्ट संख्या दो में ही उसे सजा सुनाई जाती।

फिलहाल दोषसिद्ध होते ही पुलिसकर्मी उसे कस्टडी में लेकर जेल जा रहे थे, तभी उसने मौके का फायदा उठाकर पुलिस को झांसा दिया और फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। कचहरी परिसर समेत आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। फरार बंदी की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें:

फिलहाल घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की पेशी के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता पर सवाल उठने लगे हैं। खबर पाकर सीओ एएसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसके भागने के रास्ते का जायजा लिया गया। इसी रास्ते पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसपी ने तलाश के लिए टीमें गठित कर दी है।

ये भी पढ़ें  UP की सुरक्षा ढाल होगी हाईटेक... PAC, SDRF व SSF के आधुनिकीकरण पर योगी का फोकस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button