Barabanki City

तीन बच्चों को छोड़ किया था प्रेम विवाह, दूसरे पति ने नशे में एक ही वार में ले ली महिला की जान

Barabanki Crime News : थाने के सामने ही रहने वाली महिला का रारी नदी किनारे मिला था शव, हाथ पर गुदे 'महेश एमके' टैटू से खुला पहचान का राज, पत्नी की हत्या के बाद लखनऊ भाग गया था आरोपी

बाराबंकी, 19 सितंबर 2026:

यूपी के बाराबंकी जिले के जैदपुर में रारी नदी किनारे मिले महिला के शव की पहचान कृष्णावती के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, कृष्णावती की हत्या उसके दूसरे पति महेश ने शराब के नशे में की थी। दोनों ने करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। वारदात के बाद महेश रात में पत्नी के पास ही सो गया। सुबह उसकी मौत देखकर चुपचाप वहां से निकल गया।

हाथ पर गुदा था पति का नाम

रारी नदी किनारे 11 सितंबर को एक महिला का शव मिलने के बाद पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व हाथों पर चोट के निशान मिले। इसी दौरान पुलिस की नजर मृतका के हाथ पर बने टैटू पर गई, जिस पर ‘महेश एमके’ लिखा था। पुलिस ने आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली तो जैदपुर थाने के सामने छप्पर में रहने वाले परिवार से कड़ी जुड़ गई।

गुमशुदगी से खुला हत्या का राज

थाने के सामने रहने वाले बुजुर्ग की बहू कई दिनों से लापता थी। उसके बेटे का नाम महेश था। पुलिस ने जानकारी जुटाकर महेश की तलाश शुरू की। इसी दौरान उसे तकिया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। महेश ने पूछताछ में बताया कि नौ सितंबर को वह कृष्णावती के साथ रारी नदी किनारे पौशाला में शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नशे में महेश ने साइकिल में लगा डंडा निकालकर कृष्णावती के सिर पर कई वार कर दिए। वह बेहोश होकर गिर गई, बाद में उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

हत्या के बाद लखनऊ चला गया था

वारदात के बाद महेश कुछ दिनों के लिए काम के बहाने लखनऊ चला गया था। तीन-चार दिन पहले वह वापस जैदपुर आया। पुलिस के अनुसार, उसे लगा था कि पत्नी की पहचान नहीं हो पाएगी, इसलिए वह पकड़ा नहीं जाएगा। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

Advertisement

पहले पति से हुए बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

रामसनेहीघाट के सोनौली गांव निवासी कृष्णावती ने करीब 10 साल पहले अपने पहले पति व तीन बच्चों को छोड़कर महेश से प्रेम विवाह किया था। महेश के पिता ने पुलिस को बताया कि शराब की वजह से दोनों के रिश्ते में अक्सर विवाद होता था। कृष्णावती के पहले पति से हुए बेटे मुकेश ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सदर आलोक पाठक ने बताया कि पुलिस के पास वारदात से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं। आरोपी महेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें  Barabanki Missing Case: एक घर से पत्नी निकली तो दूसरे से पति, परिवार पहुंचे कोतवाली

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link