Lucknow City

Breaking News… आज शाम नल से पानी आएगा या नहीं? लखनऊ के इन इलाकों में पांच लाख लोगों पर संकट

ऐशबाग जलकल प्लांट करीब छह घंटे रहेगा प्रभावित, बिजली आपूर्ति ठप होने से शाम की सप्लाई पर पड़ेगा असर, लालबाग से चारबाग और हजरतगंज से राजाजीपुरम तक लोगों को अलर्ट

लखनऊ, 19 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के लाखों लोगों के लिए आज पेयजल संकट खड़ा हो सकता है। शहर के ऐशबाग उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते शनिवार सुबह से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसका सीधा असर ऐशबाग जलकल प्लांट के संचालन पर पड़ेगा। बिजली बाधित रहने के दौरान प्लांट करीब छह घंटे तक ठप रहने से जलकल से जुड़े इलाकों में शाम की पानी की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।

जलकल विभाग के मुताबिक इस व्यवस्था से करीब पांच लाख की आबादी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे दिन में ही अपनी जरूरत के मुताबिक पीने और घरेलू इस्तेमाल के पानी का इंतजाम कर लें, ताकि शाम को परेशानी न हो। जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि ऐशबाग उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसके चलते लालबाग, कैसरबाग, मौलवीगंज, माल एवेन्यू, हजरतगंज (आंशिक), लाटूश रोड, नाका हिंडोला, चारबाग, यहियागंज, ऐशबाग, भदेवा, मोतीनगर, आर्यनगर, गढ़ी कनौरा, करेहटा, अंबेडकर नगर, छितवापुर, मनकामेश्वर, बाबूगंज (आंशिक), निशातगंज, न्यू हैदराबाद, राजाजीपुरम और गऊघाट समेत कई इलाकों में शाम की जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। अगर आप इन इलाकों में रहते हैं तो दोपहर तक घर में जरूरी पानी भरकर रखें। खासकर पीने के पानी का अतिरिक्त इंतजाम जरूर कर लें।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ के नगराम से मिला था ऑर्डर...ओडिशा से आ रहा एक करोड़ का गांजा बरामद

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link