CrimeRajasthan

प्रेम प्रसंग के शक में पति ने अपने भाई के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, एक साल बाद पुलिस को कूड़े के ढेर में मिला शव

बिजनौर, 6 अप्रैल 2025

बिजनौर में एक व्यक्ति और उसके भाई को गिरफ्तार किया है, जिन पर एक वर्ष पहले अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को कूड़े के ढेर के पास दफनाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने बताया कि आसिफा (28) का कंकाल बरामद कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) भरत सोनकर ने बताया कि आसिफा की शादी कामिल से हुई थी और उसके भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आसिफा के परिवार ने शिकायत की थी कि कामिल ने उन्हें दो साल तक उससे बात नहीं करने दी। सीओ ने बताया कि इसके बाद 26 मार्च को चांदपुर थाने में आसिफा की मां ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें:

संदेह के आधार पर पुलिस ने कामिल और उसके भाई आदिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान कामिल ने खुलासा किया कि उसे आसिफा के किसी से संबंध होने का शक था। सीओ ने बताया, “23 नवंबर 2023 को उसने अपने भाई आदिल और मौसी चांदनी की मदद से आसिफा की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसकी लाश को दफना दिया।”

सीओ ने कहा, “शनिवार को उनकी पहचान होने पर, आसिफा के अवशेष उनके घर के पास कूड़े के ढेर के पास जमीन में दफनाए गए मिले।” उन्होंने कहा, “दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

पुलिस ने शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फिलहाल उसकी मौसी चांदनी की तलाश कर रही है, जो फरार है।

ये भी पढ़ें  अब एक-एक सिगरेट पर टैक्स का बोझ : केंद्र का बड़ा फैसला, तंबाकू, खैनी, जर्दा व गुटखा भी महंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link