Ho Halla Special

उड़ान भरना हुआ आसान

तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए, जबकि विमान ईंधन की कीमतों में कटौती की गई है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार विमान ईंधन के दाम रविवार से घटाये गए हैं। इससे यात्रियों को विमान किराए में राहत की उम्मीद है।

 दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 4.495.50 रुपए (4.59 प्रतिशत) कम हो 93 हजार 480.22 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। इससे पहले लगातार दो बार दाम बढ़ाये गये थे। अगस्त में इसकी कीमत 97 हजार 975.72 रुपये किलोलीटर थी। मुंबई में विमान ईंधन 4 हजार 217.56 रुपये सस्ता होकर 87 हजार 432.78 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। कोलकाता में इसकी नई कीमत 96 हजार 298.44 रुपये और चेन्नई में 97 हजार 064.32 रुपये प्रति लीटर है .

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये महंगा हो गया। अब यह 1,691.50 रुपये का मिलेगा। इससे पहले 1 अगस्त को इसकी कीमत में 6.50 रुपये की मामूली वृद्धि की गई थी। कोलकाता में वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 38 रुपये बढ़कर 1,764.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई। मुंबई में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये और चेन्नई में 38 रुपये महंगा हुआ है। दोनों महानगरों में इनकी कीमत क्रमश: 1,644 रुपये और 1,855 रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें  वसीम रिज़वी ने रखा नया नाम: अब कहलायेंगे ठाकुर जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link