CrimeUttar Pradesh

मेरठ : नगर निगम पार्षद ने सफाईकर्मी को मारी गोली, उनकी भीड़ ने की जमकर पिटाई

अनमोल शर्मा

मेरठ, 10 अप्रैल 2025:

यूपी के मेरठ शहर में गुरुवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र पर नगर निगम डिपो में सफाईकर्मी को गोली मारने का आरोप लगा। सूरजकुंड स्थित नगर निगम डिपो में कूड़ा उठवाने को लेकर हुए विवाद के दौरान पार्षद ने पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे एक सफाईकर्मी के पैर में गोली लग गई। घायल सफाईकर्मी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गाड़ी समय पर न आने से भड़के पार्षद

ये भी पढ़ें:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूरजकुंड डिपो से रोजाना कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां भेजी जाती हैं। गुरुवार को वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र ने कूड़ा उठवाने के लिए गाड़ी मंगवाई थी, जो समय पर नहीं पहुंची। इसी बात को लेकर पार्षद और डिपो प्रभारी के बीच कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर गुस्साए पार्षद ने पिस्टल निकालकर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक सफाईकर्मी के पैर में गोली लग गई।

फायरिंग से नाराज भीड़ ने की पार्षद की पिटाई

गोली चलने की आवाज सुनते ही डिपो में मौजूद कर्मचारी और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साई भीड़ ने आरोपी पार्षद रविंद्र को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए पार्षद को हिरासत में ले लिया।

दोनों घायल अस्पताल में भर्ती, पार्षद पर केस दर्ज

पुलिस के अनुसार घायल सफाईकर्मी और पार्षद रविंद्र दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र द्वारा डिपो में फायरिंग करने और सफाईकर्मी को घायल करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम कर्मचारियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। डिपो प्रभारी के अनुसार पार्षद रविंद्र पहले भी कई बार कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर चुके हैं। पुलिस ने घटनास्थल से फायरिंग के सबूत एकत्र कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  "कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी का रास्ता साफ"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link