Uttar Pradesh

“हमारा DNA हिंदू है”—सपा सांसद के बयान के विरोध में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन तेज

मयंक चावला

आगरा, 16 अप्रैल 2025:

आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के DNA टेस्ट से जुड़े बयान पर सियासी बवाल मच गया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के दर्जन भर कार्यकर्ता शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे और अपना DNA टेस्ट कराने के लिए ब्लड सैंपल दिया। हिंदूवादी नेताओं ने कहा कि उनके DNA में हिंदुत्व की पहचान है, और अब रामजी लाल सुमन को भी अपना DNA टेस्ट कराकर बताना चाहिए कि उनकी रगों में किसका खून बह रहा है—”हिंदू पूर्वजों का या बाबर का।”

हिंदू महासभा के प्रवक्ता संजय जाट ने तीखा हमला करते हुए कहा, “हमारा DNA हिंदू है, यह विज्ञान और इतिहास से साबित हो चुका है। रामजी लाल सुमन जैसे नेता केवल समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें:

क्षत्रिय समाज ने भी दिखाया आक्रोश

Advertisement

वहीं, इस बयान को लेकर क्षत्रिय समाज का आक्रोश भी खुलकर सामने आ गया है। समाज के नेताओं ने प्रेसवार्ता कर सुमन की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि वह समय और स्थान तय करें, वे भी दो-दो हाथ के लिए तैयार हैं। जिलाध्यक्ष ने साफ किया कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल से नहीं बल्कि सुमन से है।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने सुमन को मानसिक रूप से असंतुलित बताया और कहा कि अगर उनके परिवार वाले उन्हें पागलखाने में भर्ती नहीं कराते, तो क्षत्रिय सभा और करणी सेना यह जिम्मेदारी खुद उठाएगी। मामला लगातार गरमाता जा रहा है।

ये भी पढ़ें  बिहार : पति का चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने किया विरोध तो, गला दबा पति ने की हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link