EducationUttarakhand

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित : 10वीं में 90.77 और 12वीं में 83.23% विद्यार्थी सफल

देहरादून, 19 अप्रैल 2025:

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल सती ने परिणाम जारी करते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

हाईस्कूल : छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर

हाईस्कूल परीक्षा में कुल परिणाम 90.77% रहा। इसमें छात्राओं ने 93.25% और छात्रों ने 88.20% सफलता दर हासिल की। इस परीक्षा में कुल 1,09,967 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।

ये भी पढ़ें:

इंटर में भी छात्रों से आगे रहीं छात्राएं

Advertisement

इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 83.23% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें छात्राओं की सफलता दर 86.20% और छात्रों की 80.10% रही। इस परीक्षा में कुल 1,06,358 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

हाईस्कूल में कमल व जतिन और इंटर में अनुष्का टॉपर

हाईस्कूल परीक्षा में कमल सिंह चौहान और जतिन जोशी ने 99.20% (496/500) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में देहरादून की अनुष्का राणा ने 98.60% (493/500) अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

2.16 लाख विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल

इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में कुल 2,16,325 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 21 मार्च से 4 अप्रैल के बीच किया गया।

ये भी पढ़ें  कैबिनेट की मुहर से उत्तराखंड को नई रफ्तार, टेक्निकल एजुकेशन से Global Jobs तक कई बड़े फैसले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link