Uttar Pradesh

गोरखपुर : सीएम योगी ने दीं 1,498 करोड़ की 147 विकास परियोजनाओं की सौगातें

गोरखपुर, 19 अप्रैल 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को जिले को बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने कुल 1,498 करोड़ रुपये की लागत वाली 147 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़कों, स्वास्थ्य, पर्यटन, शिक्षा, जल निकासी और अन्य ढांचागत सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

438 करोड़ की 52 परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी ने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी जल निगम, यूपीपीसीएल और सिडको की कुल 52 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनकी कुल लागत 438 करोड़ 38 लाख रुपये है। इनमें रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने वाली परियोजनाएं प्रमुख हैं।

ये भी पढ़ें:

1,060 करोड़ की 95 परियोजनाओं का शिलान्यास

Advertisement

शिलान्यास की गई 95 परियोजनाओं में सड़कों के चौड़ीकरण, सेतु निर्माण, स्वास्थ्य और पर्यटन संबंधी कार्य शामिल हैं। इनका कुल बजट 1,060 करोड़ 98 लाख रुपये है।

गोरखपुर को मिलीं ये खास सौगातें

रामगढ़ताल फोरलेन सड़क परियोजना का लोकार्पण
नौकायन से देवरिया बाइपास होते हुए शिवमंदिर और वाणिज्य कर भवन तक सड़क को फोरलेन में चौड़ा किया जाएगा। लागत: 67.34 करोड़ रुपये।

कौड़ीराम-गजपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण
लागत: 30.52 करोड़ रुपये।

बांसगांव में 50 बेड का संयुक्त चिकित्सालय
लागत: 13.89 करोड़ रुपये।

गोरखपुर सीवरेज योजना (जोन C-2)
अमृत योजना के अंतर्गत, लागत: 223.85 करोड़ रुपये।

सहजनवा में मिनी स्टेडियम
भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज परिसर में, लागत: 10.43 करोड़ रुपये।

प्रमुख शिलान्यास परियोजनाएं

कलेक्ट्रेट भवन निर्माण
लागत: 304.39 करोड़ रुपये।

भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग चौड़ीकरण
लागत: 81.01 करोड़ रुपये।

शंकरपुर-कम्हरियाघाट मार्ग सुधार
लागत: 17.23 करोड़ रुपये।

हर्रैया से एकला मार्ग चौड़ीकरण
लागत: 24.84 करोड़ रुपये।

देवरिया फोरलेन तक मार्ग चौड़ीकरण (सरैया ब्लॉक होते हुए)
लागत: 24.83 करोड़ रुपये।

भटहट-पिपराइच मार्ग का सुदृढ़ीकरण
लागत: 14.70 करोड़ रुपये।

रहमत नगर-माधवपुर रेल ओवरब्रिज
लागत: 132.60 करोड़ रुपये।

बैरियाखास राप्ती नदी पर दीर्घ सेतु निर्माण
लागत: 71.69 करोड़ रुपये।

जिला अस्पताल विस्तार कार्य
लागत: 21.96 करोड़ रुपये।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर अपग्रेडेशन
लेवल 2 से लेवल 1 में, लागत: 38.01 करोड़ रुपये।

शहरी क्षेत्र में भजन संध्या स्थल का निर्माण
लागत: 12.94 करोड़ रुपये।

ये भी पढ़ें  सीएम ने देखे कुश्ती के मुकाबले, ईनाम देकर बोले... यूपी में सर्वाधिक खिलाड़ियों को मिली नौकरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link