Uttar Pradesh

बहन को विदा करना था ससुराल…हादसे में थम गईं बड़े भाई की सांसें

कुशीनगर, 21 अप्रैल 2025:

यूपी के कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भजन छपरा में बहन की शादी के दिन ही भाई की करंट लगने से जान चली गई। शादीशुदा बेटे की मौत से परिवार सदमे में है वहीं गांव भी खुशी के दिन पसरे मातम से शोक में डूबा है।

बारात की अगवानी के लिए चल रही थी तैयारी

ग्राम भजन छपरा में रहने वाले मुन्ना उर्फ दरोगा की छोटी बहन की शादी तय हुई थी। सोमवार को बारात की अगवानी के लिए घर में तैयारियां चल रहीं थीं। कैटर्स खाना बनाने में लगा था। टेंट लग गया था और बाकी इंतजाम तेजी से पूरे किए जा रहे थे। इसी दौरान काम मे व्यस्त भाई मुन्ना का हाथ टेंट में प्रयोग किये गए लोहे के पोल से स्पर्श हो गया। उसमे पहले से करंट प्रवाहित हो रहा था।

ये भी पढ़ें:

टेंट के पोल में दौड़ रहा था करंट, चीखने का मौका तक नहीं मिला

Advertisement

करंट से भरे पोल से स्पर्श होते ही मुन्ना का हाथ उसी में चिपक गया। उसे चीखने का मौका तक नहीं मिला। अचानक किसी की नजर उस पर पड़ी तो बिजली की सप्लाई बंद कर उसे अलग किया गया लेकिन उसकी सांसे थम चुकीं थीं। इस हादसे से अचानक तस्वीर ही बदल गई। शादी की तैयारियों की फिक्र छोड़ लोग मुन्ना के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। मुन्ना अपने पीछे परिवार के साथ पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। हादसे से परिजन सदमे में हैं वहीं गांव के लोग भी दुखी हैं।

ये भी पढ़ें  फूलपुर: वोटों की गिनती में बवाल, बसपा एजेंट गिरफ्तार, बीजेपी प्रत्याशी से मारपीट का आरोप।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link