EducationUttar Pradesh

सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी : प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप

प्रयागराज, 22 अप्रैल 2025:

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर प्रदेश और शहर का नाम रोशन किया है। उनके साथ हर्षिता गोयल ने दूसरा और डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अभ्यर्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की टॉप 10 सूची

1- शक्ति दुबे
2- हर्षिता गोयल
3- डोंगरे अर्चित पराग
4- शाह मार्गी चिराग
5- आकाश गर्ग
6- कोमल पुनिया
7- आयुषी बंसल
8- राज कृष्ण झा
9- आदित्य विक्रम अग्रवाल
10- मयंक त्रिपाठी

ये भी पढ़ें:

1009 उम्मीदवारों का चयन, 241 के परिणाम अस्थायी

इस वर्ष कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य ग्रुप A एवं B सेवाओं के लिए हुआ है। 1,132 रिक्तियों के मुकाबले 241 उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल अस्थायी रखा गया है।

श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या

सामान्य वर्ग : 335
ईडब्ल्यूएस : 109
ओबीसी : 318
एससी : 160
एसटी : 87
दिव्यांग : 45

इसके अतिरिक्त आयोग ने 230 उम्मीदवारों की एक समेकित रिज़र्व सूची भी जारी की है, जिसमें 115 सामान्य, 35 ईडब्ल्यूएस, 59 ओबीसी, 14 एससी, 6 एसटी और 1 दिव्यांग उम्मीदवार शामिल हैं।

परीक्षा का शेड्यूल

प्रारंभिक परीक्षा: 16 जून 2024
मुख्य परीक्षा: 20 से 29 सितंबर 2024
साक्षात्कार: 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025

कुल 5-6 लाख अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा दी थी। 2,845 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई किया।

शक्ति दुबे की सफलता बनी प्रेरणा

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी किया है। 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। उनकी सफलता ने उनके परिवार के साथ शहर को गौरवान्वित किया है। वे लाखों यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं।

ये भी पढ़ें  कॉलेज में दिखी बसंत पंचमी की धूम...मां सरस्वती, बुद्ध व डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं का अनावरण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link