NationalProjectsUttar Pradesh

पश्चिम यूपी में किसानों की जमीनें बनेंगी ‘सोना’, यीडा खरीदेगा 13,300 एकड़ भूमि

लखनऊ, 22 अप्रैल 2025:

“मेरे देश की धरती सोना उगले…” यह कहावत अब उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए साकार होती दिख रही है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) ने औद्योगिक विकास के लिए बड़े स्तर पर लैंड बैंक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ के 41 गांवों में फैली 13,300 एकड़ जमीन सीधे किसानों से खरीदी जाएगी, जिससे उन्हें पूरा लाभ मिलेगा और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाएगी।

9200 करोड़ के प्रस्ताव में से 5000 करोड़ स्वीकृत

यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह ने जानकारी दी कि अथॉरिटी की 84वीं बोर्ड बैठक में 28 मार्च को 9,200 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया था, जिसमें से अब 5,000 करोड़ रुपये जमीन खरीद के लिए स्वीकृत किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

अलीगढ़ में 250 एकड़ में बनेगा आधुनिक लॉजिस्टिक हब

Advertisement

इस क्षेत्र में प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट और अन्य विकास परियोजनाओं को देखते हुए देश-विदेश की कई कंपनियां पहले ही निवेश की तैयारी में हैं। साथ ही, अलीगढ़ के टप्पल में करीब 250 एकड़ क्षेत्र में एक आधुनिक लॉजिस्टिक हब बनने जा रहा है।

इस हब में 12 वेयरहाउस और 6 से अधिक प्रकार के स्टोरेज विकसित किए जाएंगे। अनुमान है कि 640 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से लगभग 10,000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह पहल न केवल क्षेत्र के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को औद्योगिक दृष्टि से नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाएगी।

ये भी पढ़ें  लोकबंधु अस्पताल पहुंची स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन की टीम...सेवाओं व इंतजाम का लिया जायजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link