EducationUttar Pradesh

सीएम ने दी मेधावियों को बधाई, विफल छात्रों से बोले…फिर करें प्रयास

लखनऊ, 25 अप्रैल 2025

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को बधाई दी है। वहीं विफल छात्रों से आत्म मूल्यांकन कर फिर से प्रयास करने को कहा है।

प्रदेश व जिला स्तर पर होगा टॉपरों का सम्मान

सीएम ने कहा परीक्षा में सफल होने की उपलब्धि आप सभी की मेधा, मेहनत एवं अनुशासन का प्रतिफल है। जीवन की हर परीक्षा में आपके परिश्रम को प्रतिष्ठा मिले, सफलता आपकी स्थायी साथी बनी रहे। सरकार द्वारा प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर के सभी टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई है। आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावक एवं गुरुजनों को गौरवान्वित करने वाली है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

विफलता देती है आत्म मूल्यांकन का अवसर

सीएम ने बोर्ड परीक्षा में असफल रहे छात्रों को भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि विफलता निराशा का आधार नहीं होना चाहिए, यह आत्म- मूल्यांकन का एक अवसर देती है। निराश न हों, फिर से प्रयास करें। सफलता आपकी राह देख रही है।

ये भी पढ़ें  राजस्थान : कॉलेज की हॉस्टल बिल्डिंग से कूंदकर छात्रा ने की आत्महत्या, घटनास्थल पर मिला सुसाइड नोट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link