TravelUttar Pradesh

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा : एंबुलेंस पर पलटा ट्रक, चार की मौके पर मौत, दो गंभीर

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 26 अप्रैल 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों को मलबे में फंसे घायलों और शवों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार हादसा अहरौरा क्षेत्र के छातो तिराहे के समीप हुआ। सोनभद्र जिले के जुगैल क्षेत्र से एक निजी एंबुलेंस प्रसव पीड़िता और उनके परिजनों को लेकर वाराणसी जा रही थी। इसी दौरान छातो तिराहे के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में एंबुलेंस पर पलट गया।

Advertisement

इस हादसे में मालती देवी (25 वर्ष), रामू, हिरावती देवी (25 वर्ष), और सूरजबली खरवार (26 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी सोनभद्र जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के पलटने से सड़क पर गिट्टियों का अंबार लग गया, जिससे राहत कार्यों में काफी परेशानी हुई। पुलिस को एंबुलेंस में फंसे शवों और घायलों को निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चुनार एसडीएम, सीओ, तहसीलदार और अहरौरा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें  तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा डेटा, पूछा अभी तक कितने मामले दर्ज हुए ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link