CrimeUttar Pradesh

अयोध्या : STF ने सिंथेटिक ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी, 812 ग्राम मेफेड्रान के साथ दो दबोचे

अयोध्या, 28 अप्रैल 2027:

यूपी पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एएनटीएफ ठाणे की संयुक्त टीम ने अयोध्या में सिंथेटिक ड्रग्स फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने गिरोह के सरगना समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 812 ग्राम मेफेड्रान (एमडी) सहित भारी मात्रा में ड्रग्स बनाने का सामान और केमिकल्स बरामद किए गए हैं।

अयोध्या का रहने वाला होगा है सरगना

यह ड्रग्स फैक्ट्री सोहावल क्षेत्र के नसीरपुर गड्डा रोड स्थित एक गोदाम में चल रही थी। छापेमारी के दौरान मौके से गिरोह के सरगना मोहम्मद कयूम और बिपिन बाबूलाल पटेल को गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद कयूम अयोध्या जिले के रौनाही क्षेत्र का निवासी है, जबकि बिपिन बाबूलाल पटेल गुजरात के महिसाना जिले का मूल निवासी है। वह वर्तमान में अहमदाबाद में रह रहा था।

ये भी पढ़ें:

गोवा, मुंबई, पूना समेत कई शहरों में थी सप्लाई

Advertisement

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त था। अयोध्या को ड्रग्स के निर्माण व आपूर्ति का केंद्र बना रखा था। जांच में सामने आया कि कयूम अयोध्या से मेफेड्रान तैयार कर गोवा, मुंबई, पूना और ठाणे में सप्लाई करता था। वह 2021 में भी लखनऊ में 2.5 किलो मेफेड्रान के साथ पकड़ा जा चुका है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसटीएफ की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें  दशाश्वमेध घाट पर नाव पलटी, 58 यात्री सवार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link