Uttar Pradesh

काम करने गए दलित युवक की डॉक्टर ने कर दी पिटाई, वायरल हुआ वीडियो, तो बताई ये वजह

मयंक चावला

आगरा, 1मई 2025:

यूपी में आगरा के थाना हरी पर्वत क्षेत्र स्थित खंदारी के नालंदा प्राइड अपार्टमेंट में एक दलित युवक जतिन पर हमले का मामला सामने आया है। घटना 27 अप्रैल की बताई जा रही है, जब जतिन अपने मालिक जगदीश मीरचंदानी के साथ एक फ्लैट में काम करने गया था। पार्किंग में खड़े होकर मालिक का इंतजार कर रहे जतिन के साथ डॉक्टर नरेश शर्मा ने पहले गाली-गलौज की, फिर कथित तौर पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। घायल जतिन का आरोप है कि डॉक्टर ने जान से मारने की नीयत से वार किया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि डॉक्टर नरेश शर्मा युवक को जबरन घसीटते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो बनाने वाले दूसरे युवक से भी डॉक्टर ने धक्का-मुक्की की और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें:

डॉक्टर का दावा है कि युवक पार्किंग में शराब पी रहे थे, जबकि घायल जतिन का कहना है कि वह कारपेंटर का काम करता है और वहां केवल काम के सिलसिले में गया था। फिलहाल पुलिस ने डॉक्टर नरेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अधिकारी बयान देने से बच रहे हैं। जांच जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  हज यात्रियों को बड़ी राहत : खर्च का एडवांस जमा करने की तिथि 25 अगस्त तक बढ़ी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link