Uttar Pradesh

डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर से छेड़छाड़ पर हुई किरकिरी…बैकफुट पर आई सपा

लखनऊ, 1 मई 2025:

यूपी की राजधानी में सपा के फ्रंटल संगठन ने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव व डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर को जोड़कर एक चेहरा पेश किया था। इसी के बाद हंगामा खड़ा हो गया विरोध तेज हुआ तो पार्टी बैकफुट पर आ गई। पहले अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं को हिदायत दी फिर डॉ. अम्बेडकर को नमन करते हुए कई स्थानों पर पोस्टर होर्डिंग्स लगाई गई।

भाजपाइयों ने जिलों में किया था प्रदर्शन, आयोग ने लिखा पुलिस आयुक्त को पत्र

ये भी पढ़ें:

बता दें कि सपा की लोहिया वाहिनी ने एक होर्डिंग लगाई थी। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधा चेहरा डॉ. अम्बेडकर के आधे चेहरे के साथ जोड़ा गया था। ये होर्डिंग सुर्खियों में आ गई। इसे लेकर सियासी बवंडर खड़ा हो गया। इसे लेकर बुधवार को राजधानी समेत कई जिलों में भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर अखिलेश का पुतला फूंका था। वहीं उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने इसे घोर अपमान और दलितों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ की संज्ञा देकर पुलिस आयुक्त को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement

समाजवादी पार्टी ने एक्स हैंडल से समर्थकों व कार्यकर्ताओं को दी हिदायत

निंदा और प्रदर्शन देख पहले तो समाजवादी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक संदेश जारी किया। इस संदेश में समर्थकों व कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई। कहा गया कि भावना में बहकर कभी भी किसी पार्टी नेता की तुलना या समकक्षता किसी भी दिव्य और पूजनीय महापुरुष या महाव्यक्तित्व से किसी भी संदर्भ में नहीं करें और न ही इस तुलना को दर्शानेवाली कोई भी तस्वीर, प्रतिमा, गीत बनाएं या बयान दें। दिव्य व्यक्तित्व व महापुरुष किसी भी तुलना से बहुत ऊपर होते हैं।

साझे चेहरे वाली होर्डिंग के जवाब में लगाई गई नमन की मुद्रा व अलग अलग स्लोगन वाली होर्डिग्स

बात यही खत्म नहीं हुई विवाद पैदा करने वाली होर्डिंग के जवाब में कई स्थानों पर ऐसी होर्डिंग नजर आने लगीं जिसमें नजारा उल्टा था। चेहरा साझा करने वाले पार्टी मुखिया इन नई होर्डिंग में डॉ अम्बेडकर को हाथ जोड़कर नमन करते दिख रहे हैं। इसमें लिखा भी गया है ‘अम्बेकडर जी ने तोड़ी जंजीरें बनाया संविधान, अखिलेश जी बढ़ा रहे हैं आगे सामाजिक न्याय का अभियान। ऐसी ही एक अन्य होर्डिंग में नमन करने वाली मुद्रा के साथ लिखा गया भीम के शब्दों में थी क्रांति की आवाज, अखिलेश के विचारों में है सामाजिक न्याय का राज। फिलहाल डॉ अम्बेडकर संग पार्टी मुखिया का चेहरा साझा करने वाली होर्डिंग से हुई किरकिरी के बाद सपा अब बचाव की मुद्रा में है।

ये भी पढ़ें  ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वदलीय बैठक शुरू, राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link