Uttar Pradesh

यूपी के खनन घोटाले में आईएएस अफसर को राहत, सीबीआई को नहीं मिली केस चलाने की अनुमति


लखनऊ, 7 नवंबर 2024:


यूपी में सपा सरकार के वक्त हुए खनन घोटाले में प्रदेश सरकार ने आईएएस अफसर विवेक को बड़ी राहत दी है। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने विवेक के खिलाफ सीबीआई को अभियोजन की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। सीबीआई अब उनके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल नहीं कर सकेगी।

वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक खनन घोटाले के समय देवरिया के डीएम थे। इस समय विवेक
प्रदेश शासन में गृह विभाग में कार्यरत हैं। मालूम हो कि हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने देवरिया, सहारनपुर, हमीरपुर, कौशांबी, फतेहपुर, शामली आदि जनपदों में खनन घोटाले की जांच शुरू की थी। इस जांच में तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति सहित कई अधिकारियों को आरोपी बनाया गया था।

देवरिया में बालू खनन के पट्टे नियमों का उल्लंघन कर दिए जाने पर सीबीआई ने 2019 को तत्कालीन डीएम विवेक, एडीएम (प्रशासन) देवी शरण उपाध्याय, खनन अधिकारी विजय मौर्या, खनन निरीक्षक पंकज सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके साथ सीबीआई ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।

ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश: रोजगार देने के लिए योजना बनाने के लिए उच्च स्तरीय समिति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link