ReligiousStateUttar Pradesh

सीएम योगी के पैतृक क्षेत्र से विंध्यवासिनी धाम पहुंची मां गढ़वासिनी की मूर्ति

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 31 जनवरी 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले में मां विध्यवासिनी धाम पर शुक्रवार को उत्तराखंड पौढ़ी गढ़वाल के यमकेश्वर क्षेत्र से श्रद्धालुओं का जत्था मां की मूर्ति लेकर पहुंचा। यहां विशेष विधि विधान के बाद मूर्ति को वापस यमकेश्वर ले जाकर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। बताया गया कि समारोह में सीएम योगी भी शामिल होंगे।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड स्थित पैतृक क्षेत्र यमकेश्वर से मां गढ़वासिनी की मूर्ति लेकर एक शोभा यात्रा शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी धाम पहुंची। यहां साथ आये श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। उत्तराखंड से गढ़वासिनी मां की मूर्ति के साथ आए पुरोहित न्यायचंद चमोला ने बताया कि हम लोग हरिद्वार से मूर्ति का मां गंगा व पंच तत्वों से स्नान कर यहां लाये हैं।

ये भी पढ़ें:

छह फरवरी को यमकेश्वर में होगी प्राण प्रतिष्ठा

यहां मां विन्ध्वासिनी से स्पर्श व शक्ति पाठ कर वापस यमकेश्वर नीलकंठ जाकर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। छह फरवरी को होने वाले विशेष आयोजन में सीएम भी भाग लेंगे। मूर्ति का निर्माण तमिलनाडु में किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के महत्वपूर्ण आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें  आदि लाटभैरव रामलीला के पांचवां दिन -- काशी का धन-धानेश्वर कुंड बना सरयू, केवट ने भगवान श्रीराम को कराया नदी पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button