Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दी बधाई

लखनऊ, 24 जनवरी 2025 उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभाकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपनी रोजी – रोटी के लिए प्रदेश के बाहर जा बसे उत्तर भारतीयों को भी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई दी है।

श्री नाईक जब उत्तर प्रदेश के राज्यपाल थे, तब उनके सुझाव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रति वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया था। वर्ष 2018 में पहली बार अधिकृत तौर पर उत्तर प्रदेश स्थापना दिन मनाते हुए योगी सरकार ने ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ODOP) योजना की नींव डाली, जिसके चलते उत्तर प्रदेश के राजस्व में भारी वृद्धि के साथ – साथ छोटे – छोटे उत्पादक, हस्तकलाकार भी लाभान्वित हो रहे हैं।

श्री राम नाईक ने कहा कि लगातार आठ साल सुचारू ढंग से इस तरह उत्तर प्रदेश दिवस मनानेवाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी सरकार अभिनंदन के हकदार है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP बना रोजगार का पावरहाउस... 9 साल में 9 लाख सरकारी नौकरियां, 3 करोड़ रोजगार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link