Maharashtra

महाराष्ट्र : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोगों के मारे जाने की आशंका।

मुंबई, 24 जनवरी 2025

महाराष्ट्र की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आज धमाके की खबर है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 10 लोग कथित तौर पर फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं जबकि दो को बचा लिया गया है। विस्फोट के परिणामस्वरूप एक छत ढह गई है। जिले के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “आयुध फैक्ट्री जवाहर नगर भंडारा में दुर्घटना के बाद अग्निशमन दल और एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया है, बचाव अभियान जारी है। एक छत गिर गई है जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है।” कई एम्बुलेंस और अग्निशामकों को घटनास्थल पर भेजा गया है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र के पुणे में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: 3 लोगों की दर्दनाक मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link