लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल : चार ACP और चार स्टेशन अफसर बदले

लखनऊ, 4 मई 2025:
यूपी की राजधानी लखनऊ में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट में कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में चार सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) और चार स्टेशन अफसरों को बदल दिया गया। इनमें चिनहट के इंचार्ज भरत कुमार पाठक को वहां से हटा दिया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त के तबादले
-विनय कुमार द्विवेदी को गोमतीनगर से स्थानांतरित कर विभूतिखंड सर्किल में तैनात किया गया है।
-राधा रमण सिंह को विभूतिखंड से स्थानांतरित कर यातायात विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
-धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी को अपराध शाखा से हटाकर अलीगंज सर्किल भेजा गया है।
-बृज नारायण सिंह को अलीगंज से स्थानांतरित कर गोमतीनगर सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है।

स्टेशन अफसर स्तर पर हुए बदलाव

-दिनेश चंद्र मिश्रा को वजीरगंज से स्थानांतरित कर चिनहट कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।
-राजेश कुमार त्रिपाठी को गोमतीनगर से वजीरगंज कोतवाली प्रभारी के पद पर भेजा गया है।
-बृजेश चंद्र तिवारी को एंटी टोबैको सेल से स्थानांतरित कर गोमतीनगर प्रभारी तैनात किया गया है।
-भरत कुमार पाठक को चिनहट प्रभारी से हटाकर पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।






