Uttar Pradesh

खुद को कर्नल बताकर युवाओं से नौकरी दिलाने के बहाने सवा करोड़ ठगे, एसटीएफ ने दबोचा

लखनऊ, 9 मई 2025:

यूपी की एसटीएफ ने 20 से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगने वाले मास्टरमाइंड सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। वो खुद को कर्नल बताकर रौब गालिब करता था और रकम ऐंठकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा देता था।

फर्रूखाबाद में दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का केस

गिरफ्तार किया गया रविकांत यादव मूल रूप से चंदौली के धानापुर स्थित ग्राम रायपुर बभनियांव का रहने वाला है। एसटीएफ ने उसे लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ में एएसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक फतेहगढ़ निवासी शेर सिंह ने थाना मऊ दरवाजा फर्रूखाबाद में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

20 से अधिक युवाओं को सेना में नौकरी दिलाने का झांसा दिया

Advertisement

आरोप लगाया गया था कि रविकांत ने स्वयं को भारतीय सेना में कर्नल बताया था। फतेहगढ़ के ही रहने वाले ध्रुव कुमार राजपूत ने वर्ष 2023 में नर्सिंग व अग्निवीर के पद पर सेना में भर्ती कराने के नाम पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया था। इसके एवज में आरोपियों ने शेर सिंह के बेटे और उनके जानने वाले 20 से अधिक युवकों से 1.12 करोड़ रुपये लिए थे। रविकांत पर चंदौली में भी केस दर्ज हुआ था जिसमे उसे जेल भेजा गया था। बाहर आने के बाद भी उसने युवकों को ठगना नहीं छोड़ा। वो सेना में जवान के पद पर था लेकिन बाद उसने त्यागपत्र दे दिया और गिरोह के सहारे जालसाजी करने लगा।

ये भी पढ़ें  अंकिता भंडारी केस : नाम घसीटे जाने पर दुष्यंत गौतम का कड़ा एतराज, दर्ज कराई एफआईआर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link